Search

 
 
 

धनबाद:  4 माह में पांच लोगों की हत्या से तेली साहू समाज मर्माहत, दिया धरना

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 25 अगस्त को रणधीर वर्मा चौक पर देकर झारखंड में समाज के 5 लोगों की हत्या का विरोध किया है. महासंगठन के नेता अशोक कुमार साहू का कहना है पिछले 4 माह में झारखंड में तेली समाज के 5 लोगों की हत्या हो चुकी है. प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है. 13 अप्रैल को कोडरमा जिला में अर्जुन साव, 29 अप्रैल को झरिया मे रंजित साव, 16 जून को टुण्डी थाना अंतर्गत नारायण महतो, 14 जुलाई को गिरिडीह जिला में वासुदेव साव और 14 अगस्त को खूंटी जिला में कलावती देवी की हत्या पूरा समाज मर्माहत है. उन्होंने कहा कि इस धरना के जरिये मुख्यमंत्री से मांग की जा रही है कि हत्यारों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा और मृतक परिवार एक एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए. मांगें पूरी नहीं हुई तो सितम्बर माह में राजधानी रांची में राजभवन के समक्ष धरना व प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे. आंदोलन का नेतृत्व तेली साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू करेंगे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-maithon-again-theft-in-ranchi-colonys-closed-house-took-away-property-worth-lakhs/">धनबाद:

मैथन रांची कॉलोनी के बंद आवास में फिर चोरी, लाखों की संपत्ति ले उड़े [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही