Tetulmari : लोकसभा चुनव को लेकर आजसू की बैठक शुक्रवार को गंडुवा के एक होटल में हुई. बैठक में गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू (एनडीए गठबंधन) प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताने और हर बूथ पर वोट बढ़ाने की अपील की. कहा कि एनडीए के घोषणापत्र के अनुसार मैंने क्षेत्र के विकास का काम किया है. चुनाव में इसका फायदा जरूर मिलेगा. बैठक में पार्टी के टुंडी विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार महतो, बाघमारा प्रखंड प्रभारी प्रमोद कुमार चौरसिया, राजगंज मंडल प्रभारी राहुल कुमार, नरेश कुमार महतो, राजेंद्र प्रसाद महतो उर्फ रिंकू, दयानंद महतो, मनीष सिंह, गिरधारी महतो, देव नारायण महतो, विनोद भुईयां आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : लोगों को बताएं केंद्र सरकार की उपलब्धियां : चंद्रप्रकाश
Last Updated: May 03, 2024 12:00 AM (IST)