Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अपने बच्चों को मोबाइल के फायदे बताएं अभिभावक- प्राचार्य

Katras : कतरास (Katras) के सिनीडीह स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में 8 मई को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य सुनील कुमार सिंह, मनोज कुमार रवानी अंजु अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया. गोष्ठी पूरी तरह मोबाइल के दुष्परिणाम पर फोकस रही. प्राचार्य ने अभिभावकों से कहा कि मोबाइल फायदेमंद के साथ-साथ नुकसानदेह भी है. बच्चों में मोबाइल की गलत लत उनकी पढ़ाई चौपट कर सकती है. इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को मोबाइल के फायदे और नुकसान दोनों बताएं. लाभ लेने के लिए उन्हें प्रेरित करें, बच्चे मोबाइल पर गलत वीडियो देखने की बजाय पढ़ाई से संबंधित जानकारियां हासिल कर सकें. गोष्ठी का संचालन स्कूल के शिक्षक धर्मेंद्र तिवारी ने किया. मौके पर  श्रवण कुमार दुबे, नमिता कुमारी, सुतपा विश्वास, सुलेखा कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-made-kasturbas-girl-students-aware-of-crime/">धनबाद

: पुलिस ने कस्तूरबा की छात्राओं को अपराध के प्रति किया जागरूक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही