Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: तेलमोच्चो काशीटांड़ के समीप कार डिवाइडर से टकराई

Mahuda: महुदा (Mahuda) तेलमोच्चो काशीटांड़ के समीप फोरलेन सड़क पर शनिवार 11 फरवरी को धनबाद से बोकारो की ओर जा रही एक बलेनो कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी. बलेनो कार डिवाइडर से टकराकर छलांग मारकर उस पार चली गई और पल्टी मार दी. इस भयानक दुर्घटना में कार पर सवार पति पत्नी,तीन बच्चे व चालक सभी घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शी सरयू नापित ने बताया कि गाड़ी का अगला भाग काफी क्षतिग्रस्त हो गया और आगे का दोनों एयर बैग खुल गया.  परंतु उसमें सवार पांच लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई. उसमें सवार तीन बच्चों में एक छह माह का बच्चा भी शामिल था. ग्राम रक्षा दल तेलमोच्चो के सरयू नापित ने बताया कि के बाद वह अपने साथी संतोष कुमार के साथ वहां पहुंचा और ग्रामीणों के सहयोग से सभी को बाहर निकाला. तब तक महुदा थाना के  एएसआई एसडी राम भी पेट्रोलिंग पार्टी के साथ पहुंच गये. फिर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को एसएनएमएमसीएच भेज दिया. एएसआई एसडी राम ने बताया कि घायलों के नाम का पता नहीं चल पाया है. क्षतिग्रस्त कार जएच 10 सीएन/9161 को सड़क से उठाकर ग्राम रक्षा दल के जिम्मे चेकपोस्ट में रख दिया गया है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही