Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है. जिले का अधिकतम तापमान जहां पिछले दिन के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26 डिग्री पर पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी पिछले दिनों के मुकाबले एक डिग्री बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के बाद भी ठंड के तेवर में कोई खास कमी महसूस नहीं हो रही है. हालांकि दिन में तीखी धूप खिल रही है. परंतु बीच-बीच में पश्चिमी हवाएं कनकनी का भी एहसास करा रही हैं. शाम होते ही कनकनी लोगों को परेशान करने लगती है. ठंड की वजह से लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में लिपटे दिख रहे हैं, तो शाम होते ही घरों में दुबक जा रहे हैं.
जेल में विधायक ढुलू महतो को जान का खतरा : सावित्री [wpse_comments_template]
तीन दिन राहत देकर फिर गिरेगा न्यूनतम तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र रांची की 11 जनवरी की रिपोर्ट के अनुसार अगले 3 दिन तक रात के तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी. इससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. मगर दो दिन के बाद तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की भी संभावना है.मकर संक्रांति पर छाएंगे आंशिक बादल
मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाये रहने की संभावना जताई गई है, मगर 14 जनवरी को राज्य के उत्तरी भाग स्थित जिलों में धुंध के बाद आंशिक बादल छाये रहेंगे. इन जगहों में संताल क्षेत्र के कुछ जिले शामिल हैं. हालांकि धनबाद जिले में बादल छाये रहने की संभावना नहीं है. तिथि अधिकतम न्यूनतम 12 जनवरी 27 11 13 जनवरी 28 14 14 जनवरी 29 12 15 जनवरी। 27 10 यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-threat-to-life-of-mla-dhulu-mahto-in-jail-savitri/">धनबाद:जेल में विधायक ढुलू महतो को जान का खतरा : सावित्री [wpse_comments_template]
Leave a Comment