धनबाद : लगातार बढ़ रहा तापमान, ठंड से भी राहत जारी
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) तापमान में लगातार वृद्धि ने धनबाद जिला वासियों को कड़ाके की ठंड से राहत दी है. विगत तीन दिनों से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला सोमवार 23 जनवरी को भी जारी रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान 23 जनवरी को जिले के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. न्यूनतम तापमान पिछले दिन की तरह 13 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 24 जनवरी को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 और 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा. आगामी 25 से 27 जनवरी तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की लगातार वृद्धि होती रहेगी.

Leave a Comment