Search

 
 
 

धनबाद : बरवाअड्डा में टेम्पो व 407 वाहन में टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 6 घायल

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के बरवाअड्डा में दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर 22 मार्च की दोपहर टेम्पो व 407 वाहन की टक्कर में टेम्पो पर सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए. हादसा बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहार बरवा के समीप हुआ. टेंपो तथा सेमी ट्रक 407 में भीषण टक्कर हो गई. घायलों को स्थनीय लोगों की मदद से इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतकों में यूसुफ कुरेसी (60), साजिद बानो (55) व अब्दुल वाहब (50) शामिल हैं. घायलों में टेम्पो चालक भी शामिल है. एक घायल युवक ने बताया कि वे लोग ऐना कोठी लेदाटांड़ मजार से टेम्पो में बैठ कर धनबाद जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार 407 वाहन से जोरदार टक्कर मार दी. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-strengthen-jmm-organization-to-defeat-bjp-lakhi-soren/">

धनबाद : भाजपा को शिकस्त देने के लिए झामुमो संगठन को मजबूत करें- लखी सोरेन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही