Search

धनबाद: राजगंज में कार से टकराया टेम्पो, चालक की मौत

Baghmara: बाघमारा (Baghmara) राजगंज थाना अंतर्गत महेशपुर के समीप 8 मई रविवार की दोपहर 2 बजे कार और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर में चालक आजिम शेख की मौत घटना स्थल पर ही हो गई . टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि उस पर सवार 4 लोग घायल हो गए हैं.  स्थानीय लोगों का कहना है कि टेम्पो गलत दिशा से धनबाद से तोपचांची की ओर जा रहा था. तभी तोपचांची से बरवाअड्डा की ओर जा रही आई 20 कार से टक्कर हो गई.  दुर्घटना में  घायल चार लोगों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की, जबकि टेम्पो चालक आजिम शेख के शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. घटनास्थल पर देर तक स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रही. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-clash-with-electricity-workers-will-not-allow-33-kva-wire-to-be-installed/">धनबाद

:  बिजली कर्मियों से भिड़े ग्रामीण, नहीं लगाने देंगे 33 केवीए का तार [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//