Search

 
 
 

धनबाद : जामाडोबा में छात्रा के अपहरण के प्रयास में टेंपो चालक गिरफ़्तार

 
तीन दिनों से छात्रा को कर रहा था परेशान, स्थानीय लोगों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले
Jorapokhar : झरिया के जामाडोबा में मंगलवार एक अगस्त को कक्षा 9 की छात्रा से छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास में एक टेंपो चासक को हिरासत मे लिया गया है. मदर टेरेसा स्कूल जामाडोबा की कक्षा 9 की छात्रा ने बताया कि आरोपी टेंपो चालक वाजिद अली लगातार तीन दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है. मंगलवार को भी स्कूल से नगीना बाजार भौंरा स्थित अपने घर जाने के लिए निकली. तभी स्कूल गेट के पास वो आकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. टेंपो चालक ने कहा कि तुम मेरा दिल मत तोड़ो, नहीं तो बहुत बुरा होगा. इतना कहकर वो छात्रा को जबरन टेंपो में बिठाने लगा. जिसके बाद छात्रा हल्ला करने लगी. छात्रा की शोर सुनकर मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गये और आरोपी टेंपो चालक वाज़िद अली को पकड़कर जोड़ापोखर पुलिस के हवाले कर दिया. स्कूल के सचिव किशोर कुमार ने कहा कि टेंपो चालक को सजा दिलाने के लिए हर तरह का प्रयास किया जाएगा. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए टेम्पो संख्या जेएच 10 सीपी 4876 को जब्त कर जांच शुरू कर दिया है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-the-young-man-running-away-after-stealing-a-bike-collided-with-the-divider-and-fell-from-the-bridge-sent-to-snmmch/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बाइक चोरी कर भाग रहा युवक डिवाइडर से टकराकर पुल से गिरा, भेजा गया एसएनएमएमसीएच [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही