Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: वाहन जांच अभियान में टेंपो चालकों का कटा चालान

Dhanbad : यातायात पुलिस ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर मंगलवार 23 मई को सघन वाहन जांच अभियान चलाया. गलत दिशा से आ रहे वाहनों को पकड़ा व उन्हें सही राह दिखाई. ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से कई वाहन चालक दूर से ही भागते दिखे. कई टेंपो चालक चौक पर पहुंचने के पहले एक दूसरे को संकेत देकर वाहन मोड़ने को कह रहे थे. अधिकतर टेंपो चालकों के बीच ही भगदड़ मची रही. अभियान के तहत रॉन्ग साइड से आ रहे कई टेंपो का चालान काटा गया. चालक पुलिस के आगे मिन्नतें करते भी दिखे. ट्रैफिक एएसआई अरविंद सिंह ने कहा कि रॉन्ग साइड से आ रहे टेंपो का चालान काटा गया. टेंपो में लिखे प्रेस पर भी आपत्ति जताई गई और उनका भी चलान काटा गया. बताया कि यह जांच अभियान लगातार चलाया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही