Putki : पुटकी अम्बेडकर चौक पर 18 मई गुरुवार को अचानक बाइक सामने आ जाने से टेम्पो पलट गया, जिसमें एक महिला घायल हो गयी. सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे व घायल महिला को आनन-फ़ानन में करकेंद शहरी स्वास्थ्य केंद्र ले गये. टेम्पो सुबह क़रीब 11 बजे धनबाद की ओर जा रहा था. तभी अम्बेडकर चौक पर अचानक सामने एक बाइक आ गई. बाइक सवार को बचाने में चालक संतुलन खो बैठा और टेम्पो पलट गया. उस पर सवार कॉक-प्लांट निवासी 23 वर्षीय महिला घायल हो गयी. स्थानीय लोगों ने टेम्पो को सीधा कर घायल महिला को बाहर निकाला. इधर मौका देख कर बाइक सवार भाग निकला. स्थानीय लोगों ने घायल महिला के परिजन को फ़ोन कर घटना की सूचना दी. उसके बाद परिजन पहुंचे और महिला को इलाज के लिये करकेंद शहरी स्वास्थ्य केंद्र ले गए. वहां उनका इलाज हो रहा है. [wpse_comments_template]
धनबाद: पुटकी अम्बेडकर चौक पर टेम्पो पलटा, महिला हुई घायल
Last Updated: May 18, 2023 12:00 AM (IST)