Search

 
 
 

धनबाद :  बरवाअड्डा के लोहारबरवा में टेम्पो पलटा, दो की मौत

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहरबरवा मुख्य सड़क पर सोमवार 24 अक्टूवर को तेज रफ्तार मालवाहक टेम्पो पलट गई. दुर्घटना में घायल की एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा. टेम्पो पर टुंडी के पुलनाडीह पंचायत अन्तर्गत ठेठाटांड़ गांव के 18 पुजारी सवार थे. घायलों को स्थानीय युवाओं एवं बरवाअड्डा पुलिस के सहयोग से एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मुन्ना पांडेय ने दम तोड़ दिया. अन्य आधा दर्जन घायलों का इलाज हो रहा है. सभी पंडित लक्ष्मी पूजा कराने झरिया जा रहे थे. स्थानीय गोपाल पांडेय ने बताया कि सभी लक्ष्मी लोग पूजा कराने जा रहे थे. दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया. कैलाश पाण्डेय की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि मुन्ना पाण्डेय की मौत इलाज के दौरान हो गई. उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-gas-tanker-crushed-scooty-rider-in-nirsas-mugma-other-four-injured/">धनबाद

: निरसा के मुगमा में गैस टैंकर ने स्कूटी सवार को कुचला, अन्य चार घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही