Search

 
 
 

धनबाद : लोयाबाद में दो गुटों के बीच मारपीट के बाद तनाव

 
Katras :  धनबाद (Dhanbad) जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी हनुमान मंदिर के समीप 17 अप्रैल की संध्या दो गुटों के बीच मारपीट की घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है. घटना के संबंध में 18 अप्रैल रात 8 बजे तक किसी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी. मालूम हो कि सोमवार की देर शाम कनकनी हनुमान मंदिर के निकट आपसी विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. इसमें दोनों पक्षों से 6 लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल, धनबाद में चल रहा है. घायलों में एक गुट के दीपक सिंह, उमेश चौहान, गोलू सिंह, विनय चौहान तथा दूसरे गुट के सूरज रविदास, पप्पू मंडल, राजू चौहान, सोनू चौहान शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही