Search

 
 
 

धनबाद : केंदुआ में मारपीट-गोलीबारी के बाद से तनाव, टकराव की आशंका

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-now-madhav-of-clay-has-reduced-increased-of-metal/">(Dhanbad)

के केंदुआ थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर खटाल में मारपीट व गोलीबारी की घटना के बाद से तनाव का माहौल है. दोनों पक्षों में फिर टकराव होने की आशंका है. आपसी रंजिश में 18 अगस्त को हुई मारपीट में 4 लोग घायल हुए थे. गंभीर रूप से घायल संजय यादव और सुरेंद्र यादव का इलाज एसएनएमएमसीएच, धनबाद में चल रहा है. वहीं, घर की एक महिला और बच्चे को भी चोट लगी है. इतना सब होने के बाद भी पुलिस की ओर से 19 अगस्त की दोपहर तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी ने शिकायत नहीं की है. वहीं, पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनलोगों ने गुरुवार की रात ही थाने में लिखित शिकायत दे दी थी.

24 राउंड फायरिंग व 3 बम विस्फोट भी हुए

[caption id="attachment_393274" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/khokha-300x255.jpg"

alt="" width="300" height="255" /> घटनास्थल पर मिला खोखा[/caption] घटना में करीब 24 राउंड फायरिंग और तीन बम विस्फोट होने की बात सामने आ रही है. वहां से एक खोखा भी बरामद हुआ है. घायल संजय यादव व सुरेन्द्र यादव ने बताया कि खटाल के ही युवक नीतीश यादव, मनीष यादव, चंदन यादव बीरेंद्र यादव, प्रवेश यादव समेत करीब 40 स्थानीय और बाहरी लोगों ने आकर उनके परिवार पर हमला बोल दिया. दनादन गोलियां चलाने लगे. दो दर्जन से अधिग बार फायरिंग की. तीन बम भी फोड़े. दहशत में आकर वे लोग घर के अंदर चले गए. इस पर उनलोगों ने घर में घुसकर मारपीट की और 50 हजार रुपया नकद सोने-चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गए.

किसी ने नहीं दी लिखित शिकायत : थानेदार

केंदुआ थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इस मामले में किसी ने अब तक शिकायत नहीं की है. शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने फायरिंग व बम विस्फोट की घटना से इनकार किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cbi-raids-the-house-of-taekwondo-secretary-prabhat-kumar-for-5-30-hours/">धनबाद

: ताइक्वांडो के सचिव प्रभात कुमार के घर पर सीबीआई की 5.30 घंटे छापेमारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही