Search

 
 
 

धनबाद : कतरास में भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों में तनातनी, पर्ची जलाई

 

Katras : बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के कतरास कॉलेज परिसर में बनाए मतदान केंद्र पर बुधवार को वोटिंग के दौरान भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो व निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव के समर्थकों में नोक-झोंक हो गई. इस दौरान एक प्रत्याशी की पर्ची में आग लगा दी गई. इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई. दोनों में तनातनी के बाद बूथ पर तैनात सुरक्षा बल के जवानों ने दोनों के समर्थकों को खदेड़ दिया. निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव के समर्थक अधिवक्ता गजेन्द्र कुमार ने भाजपा समर्थकों पर पर्ची जलाने का आरोप लगाया. वहीं, भाजपा के कतरास मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा व सीटू मिश्रा ने आरोप लगाया कि निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव के समर्थक पर्ची पर प्रत्याशी की फोटो लगाकर मतदाताओं को बांट रहे थे, जिसका हमलोगों ने विरोध किया.

यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/56-30-voting-till-300-pm-in-dhanbad-district/">धनबाद

जिले में 3:00 बजे तक 56.30% मतदान

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही