Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कुमारधुबी ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण को लेकर तनाव, सीओ से हस्तक्षेप की मांग

Advertisement
Advertisement
मुखिया व ग्रामीणों ने ब्रिज के नीचे की पार्क व पार्किंग बनाने की मांग
Maithon : कुमारधुबी ओवरब्रिज के नीचे किये जा रहे अतिक्रमण को लेकर गुरुवार 20 जुलाई की दोपहर दो पक्षों के बीच हंगामा हुआ. दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के हैं. दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने की सूचना पर कुमारधुबी ओपी प्रभारी संदीप कुमार यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर हंगामा शांत कराया. एक पक्ष का आरोप है कि ओवरब्रिज के नीचे आसपास के कुछ लोग लगातार अतिक्रमण कर रहे हैं. जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. लेकिन ओपी प्रभारी सिर्फ कुछ लोगों को बांस हटाने को कह कर अपनी जिम्मेवारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं. शिवलीबाड़ी पूर्व पंचायत के मुखिया तनवीर आलम और उत्तर पंचायत के मुखिया पति मो. मुस्तकीम ने दोनों पक्षों को शांत कर सभी को अतिक्रमण हटाने को कहा. जिसके बाद मामला शांत हुआ. सभी ने एक स्वर में सीओ और विधायक से इस मामले में हस्तक्षेप कर उक्त स्थल पर पार्क और पार्किंग बनाने की मांग की. इस संबंध में ओपी प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि उन्हें सीओ ने अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था. जिसके बाद सभी को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-to-make-nirsa-free-from-loot-and-exploitation-it-is-necessary-to-make-massas-free-ashok-mandal/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : निरसा को लूट व शोषण मुक्त बनाने के लिए मासस मुक्त बनाना ज़रूरी : अशोक मंडल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही