Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  रखितपुर में ताजिया जुलूस रोकने पर हुआ तनाव, दोनों गुट आमने-सामने

Advertisement
Advertisement
Sindri : सिंदरी (Sindri) मुहर्रम के अवसर पर बलियापुर चौक में मुहर्रम अखाड़ा कमेटी, द्वारा आयोजित प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद रखितपुर अंसारी टोला का अखाड़ा दल ताजिया जुलूस लेकर मंगलवार 9 अगस्त की रात को सूत्रधर टोला होते हुए कर्बला जा रहा था. तभी रखितपुर सूत्रधर टोला के लोगों ने ताजिया जुलूस को रोक दिया. लोगों का कहना था कि जुलूस को टोला से गुजरने नहीं देंगे.

        तीन वर्ष पूर्व देवी देवताओं की मूर्ति रोकी थी

[caption id="attachment_385052" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/police-tazia-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> आमने-सामने लोग व मौके पर मौजूद पुलिस बल[/caption] देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई. सूत्रधर टोला के लोगों का कहना था कि 3 वर्ष पूर्व उनके देवी देवताओं की मूर्ति को अंसारी टोला से पार नहीं होने दिया गया था.  अब ताजिया जुलूस को क्यों पार होने दें. अंसारी टोला के लोगों का कहना था कि उनके ताजिया जुलूस का रूट चार्ट इधर से ही है. सूचना मिलने पर सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार, बलियापुर सीओ रामप्रवेश कुमार, थाना प्रभारी श्वेता कुमारी, सर्किल इंस्पेक्टर जगदेव पाहन तिर्की सहित लगभग आधा दर्जन थानों की पुलिस पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया. किंतु लोग मानने को तैयार नहीं थे. स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगाए गए.

  गणमान्य लोगों व पुलिस के समझाने पर माने लोग

आखिरकार रात के लगभग 1 बजे सांसद प्रतिनिधि घनश्याम ग्रोवर, मासस नेता बबलू महतो, मुखिया विजय गोराई, पूर्व पंसस मनीष अग्रवाल एवं प्रशासन के अधिकारियों के समझाने बुझाने पर स्थिति सामान्य हुई और सूत्रधर टोला के लोगों ने सिर्फ 4 लोगों को ताजिया को लेकर पार होने दिया. सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार ने कहा कि लोगों को समझा-बुझाकर ताजिया पार करा दिया गया. मुद्दे का समाधान दोनों पक्षों की मौजूदगी में बलियापुर थाना प्रभारी और सीओ से बैठक करा कर की जाएगी. थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि स्थिति सामान्य है. पुलिस हर गतिविधि पर नजर रख रही है. पुलिस गश्ती दल स्थिति का जायजा ले रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-elderly-drowned-in-removing-buffalo-from-pond-death/">धनबाद

: तालाब से भैंस निकालने में डूबा बुज़ुर्ग, मौत [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही