Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दो साल पहले पूरा हुआ बीबीएमकेयू शिक्षक संघ का कार्यकाल, अब होगा चुनाव

Advertisement
Advertisement

एक अक्टूबर तक मतदाता सूची होगी तैयार, कमेटी की बैठक में तय होगी चुनाव की तिथि

Dhanbad : लगभग दो वर्षों के विलंब के बाद बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (बीबीएमकेयूटीए) के चुनाव की घोषणा हो चुकी है. निवर्तमान महासचिव डॉ हिमांशु शेखर चौधरी व डॉ बीएन सिंह ने पत्र जारी कर डॉ एसके सिन्हा को मुख्य संयोजक, जबकि डॉ केएम सिंह को चुनाव समन्वयक का दायित्व सौंपा है. इसके अलावा डॉ एसकेएल दास को मुख्य पीठासीन अधिकारी, डॉ आरएस यादव, डॉ एसके सिन्हा और डॉ ओपी सिन्हा को उप-मुख्य पीठासीन अधिकारी, डॉ उमा मागेश्वरी व डॉ डीएन सिंह को पीठासीन अधिकारी और डॉ केएम सिंह को चुनाव संयोजक बनाया गया है.

 मतदाता सूची मिलने के बाद तय होगी तिथि

मुख्य चुनाव पदाधिकारी डॉ एस के एल दास ने बताया कि धनबाद व बोकारो स्थित सभी 10 अंगीभूत कॉलेजों की मतदाता सूची तैयार करने का काम शुरू हो चुका है. एक अक्टूबर तक सूची कमेटी को सौंपने का निर्देश दिया गया है. मतदाता सूची मिलने के बाद चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें मतदान की तिथि समेत अन्य निर्णय लिया जाएगा.

 कई कारणों से दो साल से रुका पड़ा था चुनाव

बता दें कि बीबीएमकेयूटीए का पहला चुनाव वर्ष 2018 में हुआ था, जिसका कार्यकाल वर्ष 2021 में पूरा हो गया. परंतु कोविड-19, सत्र को नियमित करने की चिंता में लगातार परीक्षाओं के आयोजन व विभिन्न तकनीकी कारणों से समय पर चुनाव नहीं कराया जा सका.

 मतदान की प्रक्रिया अभी स्पष्ट नहीं

बता दें कि वर्ष 2018 के चुनाव में पांच शिक्षकों पर एक प्रतिनिधि ने मतदान किया था. इस बार सभी शिक्षकों को वोट देने का अधिकार देने के बारे में विचार-विमर्श किया जा रहा है. हालांकि चुनाव समन्वयक डॉ केएम सिंह ने बताया कि चुनाव कमेटी की पहली बैठक में इस विषय पर चर्चा व निर्णय लिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही