Search

 
 
 

धनबाद: कतरास के छाताबाद में भयानक गैस रिसाव, इलाके में दहशत

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) छाताबाद हदहदिया के समीप शनिवार 27 अगस्त को अचानक भयानक गैस रिसाव से इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया. खबर पाकर कांग्रेस नेता अशोक प्रकाश लाल, पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान सहित दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे. कांग्रेस नेता अशोक लाल ने फोन कर बीसीसीएल प्रबंधक को घटना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हदहदिया के समीप दो-तीन दिन से थोड़ा-थोड़ा गैस रिसाव हो रहा था. इसकी सूचना मिल रही थी. लेकिन आज अचानक भारी मात्रा में गैस रिसाव से इलाके के लोग भयभीत हैं. यहां से स्थानीय लोग पानी ले जाया करते हैं. ऐसे में खतरा बना हुआ है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-topchanchi-lake-has-become-full-now-water-will-be-available-even-in-summer/">धनबाद

:  तोपचांची झील हुई लबालब, अब गर्मी में भी मिलेगा पानी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही