Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निरसा में पागल कुत्ते का आतंक, बच्ची सहित 12 लोगों को काटा

Nirsa : निरसा प्रखंड के कानाटांड़ गांव में पागल कुत्ते ने 16 मई की सुबह बच्ची समेत करीब 12 लोगों को काटकर घायल कर दिया. सभी घायलों ने निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इलाज कराया. डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को एसएनधनबाद रेफर कर दिया. घायलों में तीन वर्षीय बच्ची आरती चित्रकार, अनंत लाल टुडू, दिलीप चित्रकार, दिलीप मोहली, सावित्री मोहली, रेखा मोहली आदि शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही निरसा स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पुष्पा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 108 एंबुलेंस भेजकर सभी घायलों को निरसा स्वास्थ्य केंद्र बुलवाया और प्राथमिक उपचार कर रेबीज का टीका लगवाया. जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया गया. घटना के बाद से गांव के लोग दहशत मे हैं. उन्हें यह डर सता रहा है कि कहीं दोबारा पागल कुत्ता आकर किसी को अपना शिकार न बना ले.
यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sudhanshu-shekhar-will-sit-on-hunger-strike-to-open-district-congress-office/">धनबाद

: जिला काग्रेस कार्यालय खोलवाने भूख हड़ताल पर बैठेंगे सुधांशु शेखर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही