Dhanbad : गैंगस्टर प्रिंस खान का आतंक धनबाद शहर में सिर चढ़कर बोल रहा है. वह कारोबारियों, ठेकेदारों, अफसरों और राजनीतिज्ञों से लेकर पुलिस तक को धमका रहा है. आए दिन तालिबानी अंदाज में धमकी भरे वीडियो भी जारी करता है. प्रिंस खान वासेपुर डॉन फहीम खान का भांजा है. मामा और भांजे में हर समय तनी रहती है. प्रिंस कभी फहीम खान के लिए काम करता था पर अब फहीम के साथ ही उसके बेटों का भी सफाया कर डॉन बनना चाह रहा है. अपने करीबी लाला खान की हत्या के बाद प्रिंस ने नन्हे हत्याकांड को अंजाम दिया और इसकी जिम्मेवारी भी ली. इसके बाद से वह पासपोर्ट बनाकर धनबाद से फरार है. इस मामले में पुलिस का रवैया संदेह के घेरे में है. पुलिस के मुताबिक पासपोर्ट का आवेदन हैदर अली के नाम से था, जो प्रिंस का ही नाम है. प्रिंस खान के खिलाफ कई थानों में 56 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.
: मोटर पार्ट्स कारोबारी पर जानलेवा हमले के खिलाफ व्यवसायी गोलबंद, दिया धरना [wpse_comments_template]
पिता ही बनाना चाहता था डॉन
प्रिंस का गुर्गा मेजर घटना को अंजाम देने के बाद पर्ची छोड़कर जिम्मेवारी भी लेता है. उसके गुर्गों ने पिछले दो सालों में गोली बारी, हत्या और रंगदारी वसूली की दर्जनों वारदात को अंजाम दिया है.पिता नासिर खान प्रिंस को डॉन के रूप में देखना चाहता था. वह अपने बेटे प्रिंस और गोपी खान को गैंगस्टर फहीम खान की तरह बना देखना चाहता था. इसलिए वह न सिर्फ बेटों की गुनाहों पर पर्दा डालता था बल्कि उनके जुर्म में हिस्सेदार भी बनता रहा है. महताब आलम उर्फ नन्हे की हत्या मामले में रिमांड पर लिए गए नासिर खान ने पुलिस के समक्ष यह खुलासा किया था.मोटर पार्ट्स व्यवसायी को गोली मारने की ली जिम्मेवारी
प्रिंस खान ने खुद को छोटे सरकार घोषित कर रखा है. बीते एक जून को उसके गुर्गों ने धनबाद के दो होटल में बमबारी कर दहशत फैलाई थी. वही 7 जून को मोटर पार्ट्स व्यवसायी संजीव आनंद ठाकुर को गोली मार दी गई. वहीं केंदुआ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी संजय वर्मा को 5 मई को फोन पर धमकी दी और 30 लाख कैश मांगे.व्यापारियों का धरना, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
व्यापारियों को लगातार मिल रही धमकी के खिलाफ धनबाद मोटर डीलर्स एसोसिएशन ने बैंक मोड़ में 7 जून को धरना-प्रदर्शन किया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर व्यापारियो की सुरक्षा की मांग की जाएगी. मोटर डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि धनबाद पुलिस की लापरवाही के कारण आज अपराधियों का हौसला बुलंद होता जा रहा है. अपराधी दिनदहाड़े व्यवसायियों को अपना निशाना बना रहे हैं. पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने और व्यापारियों तथा आम लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने में नाकामयाब साबित हो रही है. वही केंदुआ चेंबर ने भी बैठक कर एसएसपी को आवेदन सौंपने की बात कही है.सोशल मीडिया पर अपना प्रचार कर रहा गैंगस्टर : एसएसपी
एसएसपी संजीव कुमार का कहना है कि प्रिंस सिर्फ अपना प्रचार कर रहा है. सोशल मीडिया उसका माध्यम है. कहा कि जितना प्रचार करना है करे, उसके खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी रहेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-traders-mobilized-against-the-deadly-attack-on-motor-parts-businessman-staged-a-sit-in/">धनबाद: मोटर पार्ट्स कारोबारी पर जानलेवा हमले के खिलाफ व्यवसायी गोलबंद, दिया धरना [wpse_comments_template]
Leave a Comment