Search

 
 
 

धनबाद : कोलयरियों में चोरों का आतंक, विरोध में मजदूरों का प्रदर्शन

 
Maithon : ईसीएल मुगमा एरिया की कोलयरियों में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है. इससे त्रस्त मजदूरों व ग्रामीणों ने सोमवार को गल्फरबाड़ी ओपी के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जिप सदस्य सह मासस नेता बादल बाउरी ने कहा कि चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि दिन के उजाले में घटना को अंजाम दे रहे हैं. दहशत फैलाने के लिए गोली-बम का इस्तेताल भी कर रहे हैं. एक माह पहले चापापुर कोलयरी में गोली लगने से एक युवक की जान चली गई थी. इसके बाद भी ईसीएल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं हुआ. पिछले 20 - 25 दिनों में राजपुरा कोलयरी में चोरों का गुट बम धमाके कर कभी केबुल चोरी, तो कभी पंप चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है. इससे मजदूरों में दहशत का माहौल है. प्रबंधन और पुलिस से शिकायत के बाद भी चारों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हुई. मजदूर नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान ओपी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा. ओपी प्रभारी ने आरोपियों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया. बादल बाउरी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मजदूर व ग्रामीण शामिल थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-movement-of-displaced-people-suspended-after-pos-assurance-2-news-including/">बेरमो

: पीओ के आश्वासन के बाद विस्थापितों का आंदोलन स्थगित समेत 2 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही