Search

 
 
 

धनबाद : तेतुलमारी में चोरों का आतंक, सेंधमारी कर 30 हजार रुपए व मोबाइल ले भागे

 
Tetulmari : तेतुलमारी में चोरों का आतंक बढ़ गया है. चोरों ने मंगलवार की देर रात शक्ति चौक के समीप सड़क किनारे स्थित अरुण रवानी के बंद आवास के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में प्रवेश किया. घर में कुछ नहीं मिलने पर बगल के आवास के बाहर खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार का अगला शीशा फोड़ दिया. वहीं, पास के ही उपेंद्र कुमार के घर के पीछे की दीवार में सेंधमारी कर चोर अंदर घुसे और घर में रखा नकद करीब 30 हजार रुपए, मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. उपेंद्र कुमार ने बताया कि वह परिवार के सदस्यों के साथ दूसरे कमरे सोए हुए थे. सुबह नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई. खबर पाकर तेतुलमारी थाने की पेट्रोलिंग पार्टी घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी ली. स्विफ्ट डिजायर के मालिक सौरभ रवानी ने तेतुलमारी थाना में आवेदन देकर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने की शिकायत की है. आसपास के लोगों का कहना है कि दो माह में मुहल्ले में चोरी की कई घटनाएं घट चुकी हैं. उन्होंने पुलिस ने चोरों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-robbery-of-rs-80-thousand-from-businessman-in-broad-daylight-in-katras/">धनबाद

: कतरास में व्यवसायी से दिनदहाड़े 80 हजार की लूट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही