Search

 
 
 

धनबाद: मुगमा क्षेत्र में बढ़ा चोरों का आतंक, मजदूरों व सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट

 

 पूर्व विधायक ने ईसीएल के चेयरमैन को लिखा पत्र, दी आंदोलन की चेतावनी

Nirsa : इसीएल मुगमा क्षेत्र में अवैध उत्खनन, कोयला, लोहा डीजल चोरी व मजदूरों, सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट की घटनाओं के विरोध में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के महामंत्री पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को पत्र लिका है. पत्र में कहा गया है कि इन अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो मजदूर एक सितंबरको सभी कोलियरी, ओसीपी, आउटसोर्सिंग व कार्यालयों में हड़ताल पर चले जाएंगे. पत्र की प्रतिलिपि धनबाद के उपायुक्त, वरीय आरक्षी अधीक्षक, मुख्य श्रमायुक्त दिल्ली तथा केंद्रीय श्रम विभाग के पदाधिकारियों को भी दी गयी है. क्षेत्रीय श्रमायुक्त धनबाद ने शुक्रवार 25 अगस्त को यूनियन एवं इसीएल मुगमा क्षेत्र के प्रबंधन के साथ वार्ता की. वार्ता में प्रबंधन द्वारा बताया गया कि अवैध खनन, कोयला चोरी, डीजल चोरी के खिलाफ प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था का प्रयास किया जा रहा है. क्षेत्रीय श्रनायुक्त ने प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वह इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करे. प्रबंधन ने हड़ताल स्थगित करने तथा समय देने का आग्रह किया. यूनियन ने 22 सितंबर को अगली बैठक करने पर सहमति जतायी. त्रिपक्षीय वार्ता में क्षेत्रीय श्रमायुक्त प्रबंधन मनीष रंजन, प्रबंधन की ओर से देवाशीष मुखर्जी मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) इसीएल, क्षेत्र कार्मिक प्रबंधन धनंजय गोडने, रति मोहन शर्मा (कार्मिक) प्रबंधक तथा यूनियन की ओर से केंद्रीय सचिव आगम राम, बरमूड़ी राजपुरा ग्रुप के जोनल सचिव रामजी यादव शामिल थे.

 मजदूरों को सुरक्षा गांरटी देनी होगी : अरूप चटर्जी

पूर्व विधायक ने अरूप चटर्जी ने कहा कि इन दिनों पूरे मुगमा क्षेत्र में चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है. कोयला, लोहा, डीजल व केबल चोरी आम बात हो गयी है. विरोध करने पर मजदूरों को पीटा जा रहा है. कई बार जीएम से लेकर वरीय पदाधिकारियों तक शिकायत की गयी. परंतु किसी का ध्यान नहीं गया. मजदूर भी अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं. उन्होंने कहा कि मजदूरों को सुरक्षा गांरटी प्रबंधन को देनी होगी. मजदूर हैं, तभी हमारी यूनियन है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही