Search

 
 
 

धनबाद : तेतुलामारी के झामुमो नेता अशोक निषाद का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

 
Tetulmari : चंदौर पहाड़ी निवासी झामुमो नेता अशोक निषाद की बुधवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह अपने आवास से बाइक से किसी काम से राजगंज की ओर जा रहे थे. रास्ते में अचानक हार्ट अटैक आने से वह बाइक से गिर गए. आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उन्हें  अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया. पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था. पूरे तेतुलमारी इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. अस्पताल से शव आवास पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई. खबर पाकर टुंडी विधायक के पुत्र दिनेश महतो, मुखिया अशोक ठाकुर, रिंकू महतो, झामुमो किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद महतो, प्रेमा पाण्डेय, राजेंद्र प्रसाद राजा, माना पाठक, मो. आजाद आदि ने उनके आवास पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया. यह भी पढ़ें : धनबाद-आसपास">https://lagatar.in/dhanbad-apas-3-news-together-including-connection-of-consumers-who-do-not-pay-water-tax-will-be-cut/">धनबाद-आसपास

: जल कर जमा नहीं करनेवाले उपभोक्ताओं का कटेगा कनेक्शन समेत 3 खबरें एक साथ 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही