Search

 
 
 

धनबाद: कपड़ा व्यवसायी भी महंगाई से बेहाल, नहीं हो सकेंगे मालामाल

 
 Ravi chourasia Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बढ़ती महंगाई ने राशन, सब्जी, दूध-दही पनीर सहित आवश्यक वस्तुओं का बाजार तो मंदा कर ही दिया है, कपड़ा व्यवसाय पर भी बुरी तरह असर डाला है. आम लोगों के पास पैसा नहीं है, रोजगार घट रहे हैं, ऊपर से मूल्य वृद्धि भी परेशान कर रही है. इस बिगड़ते हालात को देख धनबाद के तमाम कपड़ा व्यवसायी भी चिंतित हैं. कोरोना के बाद बाजार में थोड़ा सा सुधार आया. मगर कपड़ा व्यवसाय में घाटा कम होने का नाम नहीं ले रहा. व्यवसायी त्योहारी सीजन की उम्मीद लिए दुकान में बैठे हैं. लेकिन ग्राहकों का अब तक आता पता नहीं है. फिलहाल कपड़ा व्यवसाय मंदी का सामना कर रहा है. हालांकि तीज और दुर्गापूजा को लेकर व्यापारियों में नई उम्मीद जगी है.

        कपड़ा व्यवसाय घाटे में : रितेश नारनोली

[caption id="attachment_396912" align="aligncenter" width="258"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/ritesh-258x300.jpeg"

alt="" width="258" height="300" /> रितेश नारनोली उपाध्यक्ष, थोक वस्त्र विक्रेता संघ [/caption] केंदुआ के थोक वस्त्र विक्रेता संघ के उपाध्यक्ष रितेश नारनोली बताते हैं कि इन दिनों कपड़ा व्यवसाय घाटे में है. कारण बताते हुए कहा कि बारिश नहीं होने से खेती-बारी चौपट हो गई, तो हमारी दुकानदारी पर भी असर पड़ा है. दुर्गा पूजा में भी कुछ खास उम्मीद नहीं है. 80 प्रतिशत ग्राहक धनबाद के ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं, जो पूरी तरह कृषि पर निर्भर हैं. इस बार बारिश ना होने से कृषि पर असर पड़ा है तो दुर्गा पूजा में भी हम उम्मीद नहीं लगा सकते.

        लोगों के पास पैसा ही नहीं : श्रीकांत अग्रवाल

[caption id="attachment_396914" align="aligncenter" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/shree-kant-225x300.jpeg"

alt="" width="225" height="300" /> श्रीकांत अग्रवाल[/caption] पुराना बाज़ार के कपड़ा व्यवसायी श्रीकांत अग्रवाल बताते हैं कि इन दिनों मार्केट में पैसों की कमी है. लोगों के पास पैसे नहीं होने के कारण कपड़ा व्यवसाय की स्थिति नाजुक हो गई है. उन्होंने बताया कि यूं तो मार्केट थोड़ा ऊपर नीचे होता रहता है, लेकिन इन दिनों स्थिति ज्यादा खराब है. उनका कहना है कि तमाम दुकानदार त्योहारी सीजन से आस लगाए बैठे हैं. उन्होंने बताया कि कोरोना काल के बाद इस वर्ष शायद दुर्गा पूजा में बड़े मेले का आयोजन हो सकता है. इसी उम्मीद पर हम टिके हुए हैं. उन्होंने हालत सुधारने के लिए व्यापारियों पर टैक्स कम करने की बात कही है.

         खर्च भी निकालना भी मुश्किल : राजीव अग्रवाल

[caption id="attachment_396919" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/rajiv-agrawal-300x226.jpeg"

alt="" width="300" height="226" /> राजीव अग्रवाल[/caption] कपड़ा व्यवसायी राजीव अग्रवाल को दुकान का खर्च भी निकालना मुश्किल लग रहा है. उनका कहना है कि महंगाई से त्राहिमम मचा हुआ है, लोग खाने तक के पैसे नहीं जुटा पा रहे हैं. बढ़ती महंगाई के कारण कपड़ा की दुकानदारी पर असर पड़ा है. त्योहारी सीजन को देखते हुए पूरी तैयारी कर ली है. हालांकि संशय बना हुआ है. बिक्री नहीं होने के कारण महाजन का भी बाकी हो चुका है.

        बाजार की हालत नाजुक : समीर अग्रवाल

[caption id="attachment_396923" align="aligncenter" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/sameer-225x300.jpeg"

alt="" width="225" height="300" /> समीर अग्रवाल[/caption] कपड़ा व्यवसायी समीर अग्रवाल को व्यवसाय बचाने की चिंता है. कहा कि लॉक डाउन के पहले शादी का सीजन देख भारी मात्रा में कपड़ा खरीदा. अब बड़े व्यापारी पैसा मांग रहे हैं. बाजार की हालत नाजुक है. हालांकि दुर्गा पूजा को देखते हुए नए डिजाइन के कपड़ों का आर्डर दे रखा है. अब दुर्गा पूजा में भी मार्केट ठंडा रहा तो बड़ी मुसीबत हो जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद-भुवनेश्वर">https://lagatar.in/dhanbad-bhubaneswar-tri-weekly-special-train-starts-operating/">धनबाद-भुवनेश्वर

त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही