Search

 
 
 

धनबाद : बरवाअड्डा में ठाकुर मोटर्स के मालिक को मारी गोली

 
Dhanbad : धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के ठाकुर कुली के पास ठाकुर मोटर्स के मालिक को सोमवार की रात अपराधियों ने गोली मार दी. आसपास के लोगों की मदद से उन्हें शहर के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है. संजीव आनंद ठाकुर बरवाअड्डा कमल कटेसरिया के पीछे के रहने वाले हैं. नया बाजार से अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, इसी बीच अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. सूत्रों के हवाले से पता चला कि उन्हें एक गोली लगी है. संजीव को गोली फ्लावर मिल रानी बांध धईया के पास मारी गई है. सूचना मिलने के बाद बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. गोली मारने की घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/politics-intensified-after-the-under-construction-bridge-collapsed-in-bihar-cm-ordered-an-inquiry-while-tejashwi-said-fault-in-the-design-itself/">बिहार

में निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद तेज हुई सियासत, CM ने दिए जांच के आदेश, तेजस्वी ने कहा-डिजाइन में ही फॉल्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही