Search

 
 
 

धनबाद : भिस्तीपाड़ा में पूजा पंडाल के पास युवक को गोली मारने का आरोपी गया जेल

 
Dhanbad : दुर्गापूजा के दौरान महानवमी को 4 अक्टूबर की रात भिस्तीपाड़ा में पूजा पंडाल के समीप फायरिंग मामले में आरोपी अंशु हाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा. गोली पिंटू यादव नामक युवक की बांह में लगी थी. स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत एसएनएमएमसीएच, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-health-department-gave-1-73-crore-to-the-outstanding-payment-of-contract-workers/">(Dhanbad)

पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मिशन अस्पताल, दुर्गापुर रेफर कर दिया.
बताते चलें कि महानवमी की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने पंडाल के समीप ही पिंटू यादव को गोली मार दी थी. गोली पिंटू की बांह में लगी. स्थानीय लोगों ने उनमें से एक अंशु हाड़ी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार होने में सफल रहा. मौके पर पहुंची पुलिस अंशु को गिरफ्तार कर थाना ले गई. बाइक भी जब्त कर ली. घटना के बाद पूजा पंडाल में अफरा-तफरी मच गई. सदर थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पंडाल में दोनों पक्षों में बकझक के बाद गोली चली थी. मामला दर्ज कर पुलिस दूसरे आरोपी को पकड़ने की कोशिश में जुटी है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-in-asanbani-a-young-man-was-beaten-up-as-a-child-thief/">धनबाद:

आसनबनी में बच्चा चोर समझकर युवक की जमकर पिटाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही