Search

 
 
 

धनबाद : हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोकाकुल हुए कोयलांचल के कलाकार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पिछले 42 दिनों से दिल्ली एम्स अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर कोयलांचल के कलाकार मर्माहत हैं. राजू श्रीवास्तव कई बार धनबाद भी आ चुके थे. गोल इंस्टीट्यूट के संजय आनंद ने बताया कि पूरी दुनिया को हंसाने वाला आज सभी को रुलाकर चल दिया. उन्होंने कहा कि उनकी अध्यक्षता में 16 मार्च 2022 को हिंदी विकास परिषद का कार्यक्रम यूनियन कल्ब में हुआ था. वह उस कार्यक्रम में आए थे. धनबाद का यह उनका सफर अंतिम रहा. [caption id="attachment_425633" align="aligncenter" width="267"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/rakesh-kumar-267x300.jpeg"

alt="" width="267" height="300" /> मिमिक्री आर्टिस्ट राकेश कुमार[/caption] मिमिक्री आर्टिस्ट राकेश कुमार ने कहा कि जब वह कॉलेज में मिमिक्री किया करते थे, तो राजू श्रीवास्तव का वीडियो देखकर अभ्यास करते थे. उनकी अमिताभ बच्चन की मिमिक्री सबसे अच्छी लगी थी. अब ऐसे कलाकार की क्षतिपूर्ति नही हो सकती. [caption id="attachment_425634" align="aligncenter" width="271"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/gautam-271x300.jpeg"

alt="" width="271" height="300" /> मिमिक्री आर्टिस्ट गौतम कुमार विश्वकर्मा[/caption] मिमिक्री आर्टिस्ट गौतम कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि एक अनमोल रत्न खो गया. दुनिया को हंसाने वाला कलाकार ने दुनिया ही छोड़ दी. कहा कि जब वह कॉलेज के दिनों में उनके वीडियो को देखकर हर रोज मिमिक्री सीखते थे. वह मेरे प्रेरणा स्रोत थे. एक ही बार किसी कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी और उनसे प्रभावित हुआ था. उनसे बहुत कुछ कुछ सीखा और बेहतर कर पाया. बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था. इसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. जिंदगी और मौत के बीच 42 दिनों की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद बुधवार 21 सितंबर को कॉमेडियन का  निधन हो गया. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-goods-train-derailed-at-kumhau-station-change-in-operation-of-many-trainsat-kumaon-station-change-in-operation-of-many-trains/">धनबाद:

कुम्हऊ स्टेशन पर मालगाड़ी बेपटरी, कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही