Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: डीजे पर प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध, फिर नाराज हुआ संघ

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)   जिले में सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर दुर्गापूजा, रामनवमी और सरस्वती पूजा के बाद इस वर्ष भी होली में जिला प्रशासन ने डीजे पर रोक लगा दी है. प्रशासन के इस आदेश से धनबाद डीजे साउंड एंड विद्युत संघ काफी नाराज है. संघ के अधिकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन डीजे पर बैन लगा कर अपनी नाकामियां छुपाने का काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी अप्रिय घटना का बहाना बनाकर जिला प्रशासन हर बार बड़े पर्व त्योहार पर डीजे बजाने से मना कर देता है. यह संघ के सदस्यों पर अत्याचार है. इस फैसले से हमारी रोजी-रोटी पर आफत आ गई है. डीजे बैन करने की बजाए शहर के आयोजकों, असामाजिक तत्वों और हुड़दंगई करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए. संघ के सेक्रेटरी शिवकुमार बनर्जी ने कहा कि जिला प्रशासन को डीजे पर बैन करने की जगह बड़े व भव्य आयोजन करनेवालों पर कार्रवाई करने की जरूरत है. जिला प्रशासन उन आयोजन कर्ताओं पर कोई एक्शन नहीं लेता. इससे पहले सरस्वती पूजा पर भी जिला प्रशासन ने डीजे पर बैन लगाया था. बावजूद संगठन से अलग कई डीजे वाले सड़कों पर घंटों शोर मचाते रहे, लेकिन प्रशासन ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि उन आयोजनों के पीछे बड़े घराने के लोग थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही