Search

 
 
 

धनबाद : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव को लेकर सरगर्मी हुई तेज़

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राज्य स्तरीय चुनाव को लेकर अध्यक्ष प्रत्याशी बसंत कुमार मित्तल ने मंगलवार 26 जुलाई को हीरापुर स्थित अग्रसेन भवन में बैठक की. श्री मित्तल ने कहा कि  प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव 31 जुलाई को तय है. उन्होंने कहा कि यदि चुनाव में जीतेंगे तो संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे. 200 शाखाओं के साथ संगठन का विस्तार किया जाएगा. मारवाड़ी महिला सम्मेलन एवं मारवाड़ी युवा मंच तथा अन्य मारवाड़ी संस्थाओं के साथ मारवाड़ी सम्मेलन को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा. प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव में झारखंड के सभी जिलों, अनुमंडलों में मतदान करने का प्रयास एजेंडा में शामिल होगा.   उन्होंने भी कहा कि झारखंड मारवाड़ी सम्मेलन का अपना भवन, राष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा को अधिक व्यापक बनाने पर बल देना तथा प्रदेश के मेधावी बच्चों को अत्यधिक लाभ दिलाने का प्रयास करना उनके एजेंडे में शामिल है. इसके अलावा रांची में छात्रावास की स्थापना. सुदृढ़ सशक्त एवं प्रभावशाली सामाजिक पंचायत का गठन, मारवाड़ी समाज, वेशभूषा, भाषा संस्कृति एवं भाईचारे को कायम करने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने सदस्यों से एक बार मौका देने का अपील की. बैठक में केदारनाथ मित्तल चेतन प्रकाश गोयनका, जीतेंद्र अग्रवाल, किशन वीरू संघई, योगेंद्र तुलस्यान आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही