Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  हर्ल के गेट पर छः दिनों से चल रहा आंदोलन समाप्त

Sindri: सिंदरी (Sindri)  हर्ल गेट के समीप नियोजन को लेकर छाताटांड़ पंचायत के ग्रामीणों द्वारा बुधवार से जारी चरणबद्ध आंदोलन सोमवार 6 फरवरी की शाम लगभग सात बजे समाप्त हो गया. झरिया अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा व छाताटांड़ पंचायत मुखिया डोली हासदा ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई. इसके पहले एसडीओ धनबाद प्रेम तिवारी के कार्यालय में आंदोलन के नेतृत्वकर्ता, जिला प्रशासन व हर्ल प्रबंधन के बीच त्रिपक्षीय बैठक में वार्ता हुई अनशन तुड़वाने के बाद झरिया सीओ ने बताया कि ग्रामीणों को नियोजनालय में निबंधन कराना होगा. हर्ल प्रबंधन का ठेकेदार नियोजनालय में निबंधन कराये मजदूरों की बहाली करेगा. नियोजनालय के आधार पर स्थानीयों का अस्थायी नियोजन किया जाएगा. छाताटांड़ पंचायत के ग्रामीणों को ट्रीटेड वाटर सप्लाई की व्यवस्था जल्द की जाएगी. प्रबंधन से मिलने के लिए शनिवार का दिन तय किया गया है. इसपर ग्रामीणों व हर्ल एच आर विक्रांत कुमार ने भी सहमति जताई. इसके पहले हर्ल गेट के समीप भूख हड़ताल पर बैठे 30 वर्षीय फूलचंद टुडू की तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार को एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया. धरना प्रदर्शन में डोली हासदा, रांगा किस्कू, सरोज हासदा, रामेश्वर महतो, गंगाधर महतो, हेमलाल मुर्मू, दिनेश महतो, अजय सोरेन, बलराम महतो, सुनीन सोरेन, दीपक महतो, अर्जुन महतो, विजय महतो, माहालाल महतो, राजकुमार किस्कू, अमर बाउरी, पिंटू मंडल, अंबुज महतो, राजीव सोरेन, निर्मल महतो, फागु रजक, संतोष गोराईं, अशोक कुंभकार, दिनेश गोराईं, विक्रम बाउरी, विभिषण कुंभकार सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही