Search

 
 
 

धनबाद : गोमो में दुर्गा मंडप की बेदी फेंकी, तस्वीर जला दी

 
Topchachi : गोमो के नया बाजार में 19 अगस्त की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने दुर्गा मंडप परिसर से मां दुर्गा की बेदी को मंडप परिसर से बाहर पाया. मंडप परिसर में शराब की टूटी बोतल भी मिली. इतना ही नहीं, आसामाजिक तत्वों ने मां दुर्गा की तस्वीर को भी आग लगा दी थी. इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है. घटना की जानकारी लोगों ने हरिहरपुर और तोपचांची पुलिस को दी. बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि शाम ढलते ही यहां शराबियों का जमावड़ा होता है. वे यहां शराब का सेवन कर ओवरब्रिज की सीढ़ियों पर शराब की बोतलों को तोड़ कर फेंक देते हैं. शराब दुकान के बाहर भी काफी संख्या में बोतल फेंका हुआ पाया गया. ग्रामीणों ने यहां से शराब दुकान को हटाने की मांग की है. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-bangla-language-upgradation-committee-burns-the-effigy-of-bbmku-vc/">झारखंड

बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने बीबीएमकेयू के वीसी का पुतला फूंका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही