वाहनों व राहगीरों का आवागमन हुआ आसान, नहीं हो रहा ट्रैफिक जाम
Dhanbad: बदनाम रास्ते के लिए मशहूर शहर का रेल अंडरपास यानी गया पुल अब सुंदर दिखने लगा है. मेटल चिप्स व बिटुमेन का उपयोग कर सड़क को अच्छे तरीके से बना दिया गया है. परिणामस्वरुप इस सड़क पर वाहनों का आवागमन सहज हो गया है. अब ट्रैफिक जाम की समस्या भी नहीं आ रही है. ज्ञात हो कि उपायुक्त वरुण रंजन ने 21 अगस्त को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की समीक्षा के दौरान आरसीडी के पदाधिकारियों को गया पुल अंडरपास तथा पूजा टॉकीज चौक के पास खराब हो चुकी सड़क को युद्ध स्तर पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया था. इसके बाद अधिकारी हरकत में आए और सड़क की सूरत बदल गई. हालांकि शहर की अन्य सड़कों का हाल बुरा है. सड़क पर बने गड्ढे की भराई अभी तक नहीं हुई है. [wpse_comments_template]