Search

 
 
 

धनबाद : सड़कों पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, शहर में हर दिन लग रहा जाम

 

एसडीओ के आदेश के बाद भी ट्रैफिक विभाग ने नहीं तय किए रूट

Dhanbad : धनबाद शहर में ई-रिक्शा के परिचालन में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, शहर में 7 हजार और जिले में 25 हजार से अधिक ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं. लेकिन अभी तक इनके लिए न तो रूट निर्धारित हुआ है, न ही पार्किंग की कोई व्यवस्था है. इससे ई-रिक्शा चालकों की मनमानी काफी बढ़ गई है. शहर के मुख्य चौक-चौराहों से लेकर हाट-बाजारों में ई-रिक्शा का जमावड़ा लगा रहता है. इससे सड़कों व बाजार में जाम की समस्या उत्पन्न होने लगी है.

टेंपो व ई-रिक्शा चालकों में क्षेत्राधिकारी की लड़ाई

शहर में ई-रिक्शा बढ़ने से आटो चालकों की कमाई कम हो गई है. इसके चलते आए दिन दोनों वाहन चालकों के बीच नोंक-झोंक और मारपीट की घटनाएं होने लगी हैं. पिछले 16 जून को बरटांड़ बस डिपो के समीप क्षेत्राधिकार को लेकर एक ऑटो वाले ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी, इसके बाद मामला सदर थाना पहुंचा था. पिछले साल पुराना बाजार में एक दुकानदार और ई रिक्शा चालक के बीच मारपीट की घटना हो चुकी है. ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के खिलाफ व्यवसायी भी सड़क पर उतर चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने समस्या का अब तक समाधान नहीं निकाला है.

प्रशासन ने मामले को ठंडे बस्ते में डाला

ई-रिक्शा के रूट निर्धारण को लेकर एसडीओ ने पिछले साल ही ट्रैफिक विभाग को आदेश दिया था. रूट भी तय हुआ, लेकिन पालन सिर्फ एक दिन हुआ. इसके बाद विरोध में ई-रिक्शा चालक सड़क पर उतर आए. कई दलों के नेताओं ने भी इनका साथ दिया. ई-रिक्शा चालक स्थायी पार्किंग और रूट तय करने की बात करने लगे. इसके बाद प्रशासन ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया.

रूट तय करने पर नगर निगम व ट्रैफिक विभाग की बैठक जल्द : डीएसपी

ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों के रूट निर्धारण को लेकर एसडीओ के साथ नगर निगम और ट्रैफिक विभाग की बैठक जल्द होने वाली है. इसके बाद ही इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है. अभी रूट निर्धारण को लेकर किसी प्रकार का रोड मैप नहीं तैयार किया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-students-are-sweating-to-reach-the-university-there-is-no-bus-facility/">धनबाद

: विश्वविद्यालय पहुंचने में छात्रों के छूट रहे पसीने, बस सुविधा भी नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही