Nirsa : निरसा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डीएन प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि भाड़ा बढ़ाने के मुद्दे पर हाइवा एसोसिएशन के लोग हाइवा मालिकों को गुमराह कर रहे हैं. 23 जुलाई को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर निरसा के हाइवा मालिक कामधंधा बंद कर 23 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. इससे उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. वहीं, दूसरी ओर एसोसिएशन के पदाधिकारी अकमीशन की आड़ में हाइवा मालिकों को सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं. यादव ने प्रशासन व एमपीएल प्रबंधन से एसोसिएशन पदाधिकारियों की कमीशनखोरी पर रोक लगाने और हाइवा मालिकों का दर्द समझने की अपील की, [wpse_comments_template]
धनबाद : भाड़ा बढ़ाने को लेकर हाइवा मालिकों को गुमराह कर रहा एसोसिएशन- डीएन प्रसाद
Last Updated: Jul 23, 2023 12:00 AM (IST)