Search

 
 
 

धनबाद : सिनीडीह में युवक का शव पहुंचने से माहौल गमगीन

 
चेन्नई से लौटने के दौरान हुई थी मौत, विधायक ने दिया हरसंभव सहायता का आश्वासन Katras : मधुबन थाना क्षेत्र के सिनीडीह निवासी सुकर टुडू के पुत्र रवि टुडू (30) का शव शनिवार 24 जून को उसके आवास पहुंचते ही परिवारजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया. युवक काम करने चेन्न्ई गया था. वहां तबीयत खराब होने पर बीते मंगलवार को घर लौटने के क्रम में वह प्लेटफॉर्म पर बेहोश होकर गिर गया. उसे आरपीएफ ने रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर घर वालों ने शनिवार को शव सिनीडीह लाया. मौके पर मौजूद बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने युवक की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए हरसंभव आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया. पिता सुकर टुडू ने कहा कि यहां काम नहीं मिलने के कारण उसका पुत्र चेन्नई गया था. उचित इलाज नहीं मिलने से उसके पुत्र की मौत हो गई. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-launched-a-mass-public-relations-campaign-in-kumardhubi-colliery/">धनबाद:

 भाजपा ने कुमारधुबी कोलियरी में चलाया महा जनसंपर्क अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही