Search

 
 
 

धनबाद : भूली में आवास का छज्जा गिरा, महिला और उसकी बच्ची घायल

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-petrol-pump-owners-plead-with-the-chief-minister-for-dues/">(Dhanbad)

भूली में बीसीसीएल आवास की छत का प्लास्टर गिरने से एक महिला और उसकी बच्ची घायल हो गई. घटना 3 अगस्त को सेक्टर 9 ए डी ब्लॉक स्थित क्वार्टर नंबर 117 में घटी. आवास में रहने वाले मनुज परवाना की पत्नी बबली रानी और बेटी अर्पिता सिंह घायल हो गईं. बबली रानी के सिर व चेहरे पर, जबकि बेटी अर्पिता सिंह के पैर में चोट है. आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया. दोनों दोनों खतरे से बाहर बताई जाती हैं. ज्ञात हो कि भूली स्थित एशिया की सबसे बड़ी मजदूर कॉलोनी में  बीसीसीएल के ज्यादातर आवास जर्जर हो चुके हैं. क्वार्टरों के छत और प्लास्टर टूट कर गिरने लगे हैं. इससे पहले भी कई बार आवासों का पलस्तर गिरने से लोग घायल होते रहे हैं. कुछ दिन पहले ई-ब्लॉक सेक्टर 2 में आवास की रेलिंग टूटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि बीसीसीएल प्रबंधन आवासों की मरम्मत को लेकर गंभीर नही है. वहीं, भूली ए ब्लॉक बरगद पेड़ की डाली गिरने से आवास संख्या 415 और 417 की चहारदीवारी टूट गई. हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-two-trucks-carrying-illegal-sand-seized-were-being-carried-in-sacks/">

धनबाद : अवैध बालू लदे दो ट्रक जब्त, बोरियों में भरकर ले जा रहे थे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही