Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया में मकान की बालकनी गिरी, कोई हताहत नहीं

Jharia : झरिया (Jharia) के पोद्दारपाड़ा स्थित काली मंदिर के समीप 2 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे एक मकान का अगला हिस्सा अचानक गिर गया. शुक्र है कि उस समय मकान के पास कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. मकान में रहने वाले दिलीप साव ने बताया कि मकान काफी पुराना है. पिछले एक दो दिनों की बारिश की वजह से अगला हिस्सा जर्जर होकर गिर गया. छत पर बनी बालकनी का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया है. ज्ञात हो कि यह मकान सड़क के किनारे है. आमतौर पर लोग सड़क से आवाजाही करते हैं. पास में ही मंदिर भी है. यह महज संयोग है कि उस समय उधर से कोई गुजर नहीं रहा था. बॉलकनी का करीब पंद्रह से बीस फीट का हिस्सा गिरा है. तेज आवाज सुन वहां लोगों की भीड़ जुट गई. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-youth-who-went-to-bathe-in-damodar-river-died-due-to-drowning/">

धनबाद : दामोदर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही