Search

 
 
 

धनबाद : केंद्र की नीतियों से लोगों के मूल अधिकार खतरे में- बिंदा पासवान

 

मासस जिला कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार पर बल

Maithon : मासस की धनबाद जिला कमेटी की बैठक 6 जुलाई की शाम चिरकुंडा के नंदलाल स्कूल रोड स्थित काली मंदिर प्रांगण में हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष बिंदा पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से आम लोगों का मूल अधिकार खतरे में है. सरकार पुराने उद्योगों को बंद कर निजी हाथों में सौंपती जा रही और लोगों में देश के झूठे विकास का ढिंढोरा पीट रही है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का मेक इन इंडिया का कॉन्सेप्ट पूरी तरह फेल रहा है. आज सभी उत्पाद चीन में बन रहे हैं और उनकी बिक्री भारत में हो रही है. इसे ही मेक इन इंडिया बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संपदा से भरा राज्य है, इसके बावजूद यहां के लोगों के पास रोजगार नहीं है. मासस शुरू से ही लोगों के हर दुख-सूख में साथ रही है. उनके हक के लिए संघर्ष करने से कभी पीछे नहीं हटी. मासस का सिद्धांत एकता, संघर्ष व निर्माण के मूलमंत्र पर आधारित है. पार्टी इसी संकल्प के साथ जनता की सेवा में जुटी है. कार्यकर्ताओं से राय लेकर संगठन का विस्तार किया जाएगा. बैठक में सुभाष चटर्जी, दिलिप महतो, सुभाष प्रसाद सिंह, टुटुन मुखर्जी, संतु चटर्जी, माणिकलाल गोराई, फिरोज अंसारी, वरुण डे, कल्याण राय, नान्टू गोस्वामी, अमरेश चक्रवर्ती, हेमल राखा, सुबीर चटर्जी, दीनानाथ रविदास, रोशन खान आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-madhushravani-starts-from-july-7-the-festival-will-be-held-in-two-sections/">धनबाद

: मधुश्रावणी की शुरुआत 7 जुलाई से, दो खंडों में मनेगा पर्व [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही