Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा प्रखंड सभागार में 11 जुलाई सोमवार को बीडीओ विकास कुमार राय की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में चुनाव जीतकर आये सभी प्रखंड समिति सदस्यों के साथ औपचारिक मुलाकात और जान पहचान हुई. बीडीओ ने पंचायत समिति सदस्यों को उनके अधिकार और कर्तव्य के बारे में समझाया. बैठक में विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, थानेदार दिलीप कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि संजय कुमार महतो सहित तमाम पंचायत समति के सदस्य मौजूद थे. शुरुआत प्रखंड प्रमुख ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक अपर्णा सेनगुप्ता को पुष्प गुच्छ देकर की. इसके बाद सभी ने एक दूसरे से परिचय प्राप्त किया. बीडीओ विकास कुमार राय के नेतृत्व में अगले पांच साल तक के लिए कुछ मुखिया का भी चयन किया गया, जो अगले पांच साल तक पंचायत समिति सदस्य के रूप में अपना योगदान देंगे. नियामानुसार पंचायत समिति सदस्यों का कुल 20 प्रतिशत मुखियों की हिस्सेदारी एक वर्ष की होती है. अगले पांच साल के लिए मुखिया का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया. बीडीओ ने बताया कि हर वर्ष छह मुखिया पंचायत समिति सदस्य के रूप में बने रहेंगे. [wpse_comments_template]
धनबाद: निरसा के पंचायत समिति सदस्यों को बीडीओ ने दी अधिकार व कर्तव्य की जानकारी
Last Updated: Jul 11, 2022 12:00 AM (IST)