Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : इंद्रियों पर विजय प्राप्त करना ही उत्तम संयम धर्म है- मुन्ना लाल

Advertisement
Advertisement

जैन मंदिर धैया में पर्युषण महापर्व के छठे दिन शांतिधारा अनुष्ठान

Dhanbad : धनबाद के धैया स्थित जैन मंदिर में दशलक्षण पर्युषण महापर्व के छठे दिन 24 सितंबर को विविध अनुष्ठान हुए. सर्वप्रथम भगवान का अभिषेक के बाद शांतिधारा अनुष्ठान हुआ. पुण्याजर्क पप्पन नमन जैन और मनीष झांझरी थे. पंडित मुन्ना लाल ने अपने प्रवचन में संयम धर्म की व्याख्या की. कहा कि मन को वस में करना और इंद्रियों पर विजय प्राप्त करना ही उत्तम संयम धर्म है. जिस मनुष्य ने अपने जीवन में संयम धारण कर लिया, उसका जीवन सार्थक हो गया. बगैर संयम के मुक्ति आकाशकुसुम के समान है. इससे पहले धूप दशमी के अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मंदिर पहुंचे और प्रभु के समक्ष गर्म अंगीठी में मंत्रोच्चार के बीच धूप डालकर मन और वातावरण में सुद्धि की याचना की. इस अवसर पर चक्रेश जैन, संजय गोधा, विनोद गोधा ,मुकेश गंगवाल, वरुण गोधा, राखी जैन, अंशी जैन, साधना जैन, उर्मिला गोधा, संतोष देवी, भगवती देवी सहित बड़ी संख्या में समाज के लेाग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-consecration-ceremony-begins-at-jagannath-dev-temple-manitand/">धनबाद

: जगन्नाथ देव मंदिर मनईटांड़ में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही