Search

 
 
 

धनबाद : मैट्रिक परीक्षा मे उत्तीर्ण सर्वोत्तम तीन छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

 
विद्यार्थियों को 25, 15 और 10 हज़ार रूपये की मिली पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र
Nirsa : सालुकचपड़ा उच्च विद्यालय मे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा मे उत्तीर्ण सर्वोतम तीन छात्र-छात्रा को बुधवार 13 सितंबर को स्कूल प्रांगण मे आयोजित समारोह मे स्व. जेएन दासगुप्ता व बीएन झा स्मृति मेधा पुरस्कार से सम्मानित किया गया. प्रथम को पच्चीस हजार, द्वितीय को पंद्रह हजार और तृतीय को दस हजार की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र दिया गया. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधांशु शेखर झा, र्पूव जिप सदस्य दिल मोहम्मद ने दीप प्रज्ज्वलित कर व स्व.जेएन दासगुप्ता, स्व.बीएन झा, स्व.जवाहर बनर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की. गौरतलब है कि यह मेधा पुरस्कार अमेरिका मे बसे दिव्येंदु दासगुप्ता की ओर से प्रत्येक वर्ष दिया जाता है. मन्नान मलिक ने सालुकचपड़ा उच्च विद्यालय के अतीत पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को कामयाब इंसान के साथ-साथ बेहतर नागरिक बनने की भी सीख दी. कांग्रेस नेता सुधांशु शेखर ने कहा कि सालुकचपड़ा मे उनका बचपन बड़ा हिस्सा विद्यालय के प्रधानाध्यापक व उनके अपने मामा स्व.बीएन झा के साथ बीता है. कार्यक्रम को दिल मोहम्मद, शंकर बनर्जी, बेनीमाधव मुखर्जी, आनंदमय बनर्जी, प्रभारी प्रधानाध्यापक नूर मोहम्मद ने संबोधित किया. मंच संचालन प्रो.वरुण सरकार ने किया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-held-a-meeting-regarding-the-success-of-babulal-marandis-sankalp-yatra/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा ने की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही