Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : लगभग 17 घंटे की मशक्कत के बाद मिला मैथन डैम में डूबे नाविक का शव

Advertisement
Advertisement
Nirsa: निरसा (Nirsa) मैथन जलाशय में डूबे नाविक का शव 17 घंटे की खोज के बाद रविवार को मिल गया. एक दिन पहले शनिवार को मैथन जलाशय में अपनी नाव बचाने के प्रयास में बथानबाड़ी निवासी 60 वर्षीय सुलेमान अंसारी डूब गया था. वह कुछ यात्रियों को लेकर मैथन जलाशय के टापू पर गए थे.  अपनी नाव जलाशय के किनारे लगाकर नहाने लगे. इसी बीच तेज हवा और तूफान के साथ बारिश होने लगी और नाव बहकर पानी के बीच जाने लगा. नाव को पानी में जाता देख वह उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया, परंतु बाहर नहीं आ सका.   [caption id="attachment_347319" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/team-body-300x168.jpeg"

alt="" width="300" height="168" /> खोज में जुटी आपदा प्रबंधन की टीम[/caption] उसके बाद स्थानीय नाविकों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. स्थानीय नाविकों एवं आपदा प्रबंधन टीम ने 17 घंटे की मशक्कत के बाद रविवार लगभग दो बजे बाद उसका शव बरामद कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर शव को देखकर परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग फूट-फूट कर रो पड़े. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sailor-drowned-in-maithon-dam-reservoir-villagers-and-police-engaged-in-search/">धनबाद

: मैथन डैम के जलाशय में डूबा नाविक, खोज में जुटे ग्रामीण और पुलिस  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही