Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : युवक का शव परियोजना में दबा दिया, खोजी कुत्ता मंगाकर खोज निकाले पुलिस- अमर बाउरी

Advertisement
Advertisement

भौंरा ओपी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, प्रभारी को दिया निर्देश   

Jharia : भौंरा ओपी क्षेत्र के बीसीसीएल की कोलियरी फोर ए पेच के पास गुरुवार की शाम आउटसोर्सिंग कंपनी के वॉल्वो वाहन की चपेट में आकर एक युवक महेश कुम्भकार की मौत हो गई थी. पुलिस अब तक शव का पता नहीं लगा पाई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही चंदनकियारी के भाजपा विधायक सह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी शुक्रवार को भौंरा ओपी पहुंचे. उन्होंने कहा कि घटना के बाद युवक का शव परियोजना में ही दबा दिया गया है. उन्होंने ओपी प्रभारी कंचन कुमारी से मिलकर कहा कि शव को जल्द खोज निकालें. ताकि परिजन अपनी रीति-रिवाज के अनुसार शव का अंतिम संस्कार कर सकें. साथ ही धनबाद के एसएसपी को फोन कर कहा कि खोजी कुत्ता मंगवाकर महेश कुम्भकार का शव खोजने की तुरंत व्यवस्था करें. विधायक ने अपने समर्थकों को परियोजना में किसी तरह का व्यवधान नही डालने का निर्देश दिया. कहा कि यदि धरना देना है, तो क्षेत्रीय कार्यालय पर दें. साथ ही ओपी प्रभारी को पीड़ित परिवार का बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cyber-criminals-snatched-mobile-phone-of-nirsa-police-station-3-arrested/">धनबाद

: साइबर अपराधियों ने निरसा थानेदार का मोबाइल छीना, 3 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही