Search

 
 
 

धनबाद:  डीसी के जनता दरबार से फरियादियों की टूटी आस, सिर्फ मिलता है आश्वासन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)   डीसी के जनता दरबार से फरियादियों का भरोसा उठ रहा है. लोग दूर दूर से अपनी समस्या व मुसीबतें लेकर दरबार में आते हैं. सोचते हैं कि डीसी साहब उनकी मुश्किलें दूर कर देंगे, मगर मिलता है सिर्फ आश्वासन, जो शायद ही पूरा हो पाता है. हालत यह है कि हर सप्ताह सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों की उम्मीदें टूटती रहती हैं. मंगलवार 7 फरवरी को भी जनता दरबार लगा था. डीसी की अनुपस्थिति में कार्यपालक दंडाधिकारी सुशांत कुमार मुखर्जी ने लोगों की फरियाद सुनी.  अलग अलग 25 आवेदनों को देखा.  मगर फरियादियों को सिर्फ आश्वासन ही मिला.

आश्वासन नहीं हुआ पूरा, फिर दुबारा आई हूं

जनता दरबार में जियलगोड़ा से आई 65 वर्षीय माया देवी ने बताया कि 10 जनवरी को वृद्धा पेंशन की शिकायत लेकर डीसी से मिली थी. साहब बोले थे कि काम हो जाएगा. परंतु खाते में पेंशन की राशि नहीं आई. आज दुबारा मिलने आई हैं. बोला जा रहा है कि इस बार काम हो जाएगा, धैर्य रखिए, पर मुझे उम्मीद नहीं है. महिला ने बताया कि अक्टूबर 2021 से पहले ₹600 वृद्धा पेंशन मुझे मिलती थी. उसके बाद अचानक पेंशन बंद हो गई. बैंक से लेकर ब्लॉक का चक्कर काट चुकी हैं, कहीं सुनवाई नहीं हुई.

   डीसी साहब के कहने पर भी नहीं हुई जमीन की जांच

[caption id="attachment_548028" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/basudeo-mahto-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> फरियादी बासुदेव महतो[/caption] तोपचांची प्रखंड के रामाकुंडा निवासी वासुदेव महतो ने कहा कि बड़े भाई से जमीन की लड़ाई लड़ रहे हैं. 1990 में चार डिसमिल जमीन किसी और से खरीदी थी.  उसके कागजात भी उनके पास हैं.  लेकिन उसपर भाई ने मकान खड़ा कर लिया है. तोपचांची अंचल में 9 मार्च 2022 को आवेदन दिया. लेकिन जमीन की जांच नहीं कराई गई. इसके बाद तोपचांची थाना, डीएसपी, ग्रामीण एसपी के पास भी शिकायत की. मगर न किसी ने उस निर्माण को रुकवाया और न ही जमीन की जांच कराई.

  डीसी से मिलते हो, अब हर्गिज तुम्हारा काम नहीं होगा

इसके बाद डीसी के जनता दरबार में पहली बार 13 दिसंबर को आया.  सिर्फ आश्वासन मिला. दूसरी बार 3 जनवरी को डीसी से मिला तो कहा गया कि अंचलाधिकारी को आदेश दिया गया है, जमीन की जांच हो जाएगी.  सब कुछ ठीक रहा तो आपको जमीन भी वापस मिलेगी.  लेकिन कुछ नहीं हुआ.  उलटे अमीन सूरज कुमार ने घर पर आकर कहा डीसी से मिलने गया था, अब तो तेरा काम होगा ही नहीं.  इसके बाद आज तीसरी बार जनता दरबार में आया हूं. इस बार कहा जा रहा है कि कल जमीन की मापी हो जाएगी. पर उम्मीद कम लग रही है. बलियापुर से आए एक व्यक्ति ने बताया कि 3 माह से राशन कार्ड के लिये दौड़ रहे हैं. आज तक नहीं बना है. आज बैठाया गया है.  पता नहीं क्या होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही