Search

 
 
 

धनबाद : सातवें दिन भी जारी रहा अस्मित न्याय मंच का अभियान

 
Sindri : अस्मित न्याय मंच ने सातवें दिन भी हस्ताक्षर अभियान चलाया. शुक्रवार, 27 मई को सिंदरी के रोड़ाबांध, आरएमके 4 क्लोनी, गौशाला में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. मंच के संयोजक विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि आम जनता में रोष है. सिंदरी की आम जनता न्याय चाहती है और संघर्ष के लिए तैयार हो रही है. ज्ञात हो कि 23 मार्च को डी नोबिली स्कूल सिंदरी के वर्ग दशम के छात्र अस्मित अकाश की मौत संदिग्ध अवस्था में स्कूल में हो गई थी. इसके बाद सिंदरी वासियों ने कैंडल मार्च निकाल कर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई थी. किंतु दो माह बाद भी दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से सिंदरी की जनता में रोष है. इस मुद्दे पर मंच के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सिंदरी वासियों से संवाद कर रहे हैं. हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से मंच के संयोजक विकास कुमार ठाकुर, सुरेश प्रसाद, कृष्णा प्रसाद महतो, गौतम प्रसाद, नयन कुमार दत्ता, सावित्री पांडेय, सुभाष मंडल, अनिल शर्मा, सुबल चंद्र दास, राम लायक राम, दीपक बनर्जी, शिबू राय आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : आधुनिक">https://lagatar.in/building-an-ancient-nation-inside-a-modern-country/">आधुनिक

देश के अंदर प्राचीन राष्ट्र का निर्माण ! [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही