Search

 
 
 

धनबाद : कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, सवार दोनों युवक घायल

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) बलियापुर थाना क्षेत्र के गुड़ीटांड़ से सिंदरी जाने वाली सड़क पर रांगामाटी स्थित एनएससी स्कूल के समीप गुरुवार 23 जून को ब्रेजा कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी. इस टक्कर में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को SNMMCH धनबाद भेजा गया. इसके बाद बेहतर उपचार की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दी. हालांकि लगभग डेढ़ घंटे बाद आपसी समझौता होने पर जाम हटा लिया गया [caption id="attachment_339275" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/tyre-road-300x204.jpeg"

alt="" width="300" height="204" /> टायर जला कर रोड जाम करते लोग[/caption] सूचना मिलने पर बलियापुर पुलिस पहुंची और कार को थाना ले आई. टक्कर मारने वाली ब्रेजा कार संख्या जेएच 10 बीबी 8055 पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा धनबाद का बोर्ड लगा हुआ है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बलियापुर के परघा निवासी विजय कुमार महतो (उम्र 26 वर्ष) और सरैयाभीटा निवासी तपन कुमार महतो (उम्र 22 वर्ष) फॉर्म भरने आईटीआई बलियापुर आए थे. पैसे कम पड़ने पर दोनों बाइक से सिंदरी एटीएम से पैसा निकालने जा रहे थे. तभी नशे में धुत एसके फोर निवासी विमान गोस्वामी ने कार पर नियंत्रण खो दिया और गलत दिशा से जोरदार टक्कर मार दी. दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. यह भी पढ़ें: बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-cargo-pickup-van-hit-hard-in-hiva/">बोकारो

: मालवाहक पिकअप वैन ने हाइवा में मारी जोरदार टक्कर [wpse_comments_template]          
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही