Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हवा में उड़ती हुई जमीन पर गिरी कार , बाल बाल बचे सवार

Topchachi:  तोपचांची (Topchachi) तोपचांची थाना अंतर्गत मदैयडीह चौक से करीब कुछ मीटर आगे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे रोप वायर से टकरा कर असंतुलित हो गई. कार हवा में करीब 10 फीट की ऊंचाई से उड़ती हुई जमीन पर जा गिरी. कार बिहार के गया से आ रही आ रही थी. दुर्घटनाग्रस्त कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के ग्रामीण आवाज सुनते ही घटनास्थल पर जुट गए. जानकारी के मुताबिक गोहर अय्यर खान गया से अपने पांच परिजनों के साथ धनबाद जा रहे थे. तभी अचानक सड़क किनारे लगे रोप वायर से टकरा कर असंतुलित होकर कार सड़क से करीब 50 फीट दूर जा गिरी. हालांकि किसी को एक खरोंच तक नहीं आई है. सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस पहुंची व जांच पड़ताल में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही