Search

 
 
 

धनबाद : जिप सदस्य उषा महतो पर मुकदमा का मामला गरमाया

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) बलियापुर जिला परिषद सदस्य उषा महतो व उनके पति आशीष महतो सहित अन्य लगभग आधा दर्जन लोगों पर एसीसी मजदूर यूनियन के नेता जयराम सिंह के पुत्र विजेंद्र कुमार सिंह द्वारा केस किए जाने के बाद मामला गरमा गया है. जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह, उपाध्यक्ष सरिता देवी, जिप सदस्य संजय कुमार महतो, जिप सदस्य ललिता देवी, जिप सदस्य आशा देवी, जिप सदस्य श्वेता कुमारी, आजसू नेता सुभाष रवानी एवं राजेश राम शनिवार 25 जून की शाम को बलियापुर के लालाडीह स्थित जिला परिषद सदस्य उषा महतो के घर पहुंचे. सभी ने इस घटना की निंदा की. जिप अध्यक्ष ने प्राथमिकी को निंदनीय बताते हुए कहा कि वरीय पदाधिकारियों से बात करने के बाद निर्णय लिया जाएगा. इससे पूर्व उषा महतो व उनके पति ने प्रेस वार्ता में बताया कि विरोधियों ने साजिश के तहत उन्हें फंसाया है. पुलिस ने जनप्रतिनिधियों से कोई बात नहीं की. जांच किए बिना मामला दर्ज कर लिया गया. सीसीटीवी फुटेज देखने पर सच्चाई सामने आ जाएगी. उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की. ज्ञात हो कि विजेंद्र कुमार सिंह ने 23 जून को उषा महतो, आशीष महतो सहित आधा दर्जन लोगों पर आसनबनी पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ करने, मारपीट करने, रुपए छीन लेने आदि का आरोप लगाते हुए बलियापुर थाना में केस किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-distribution-of-assets-worth-rs-26-26-crore-among-62-423-thousand-beneficiaries/">धनबाद

: 62.423 हजार लाभुकों के बीच 26. 26 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति का वितरण [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही